घाटशिला, अगस्त 12 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। मंगलवार को दोपहर घाटशिला क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। करीब दो घंटे तक लगातार हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घाटशिला स्टेशन रोड और साइकिल स्टैंड में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा एलआईसी कॉलोनी, तामकपाल समेत कई अन्य इलाकों में भी जलजमाव देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, घाटशिला क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण क्षेत्र की नदी-नालों में पहले से ही जलस्तर बढ़ा हुआ है। धान के खेतों में भी पर्याप्त पानी जमा है। हालांकि, लगातार बारिश के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है。 यह भी पढ़ें- Ghatsila News: दो घंटे...