Ghatsila News: दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय
घाटशिला, सितम्बर 21 -- Ghatsila News: गालूडीह। सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंडप में चित्तरंजन हलदार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष भी दुर्गापूजा को धूमधाम से मनाने पर चर्चा हुई। कमेटी सदस्यों ने निर्णय लिया कि पूजा पंडाल को भव्य रूप से सजाया जाएगा और माता की प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान से की जाएगी। उससे पहले दुर्गा मंदिर का रंग-रोगन सहित जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके साथ ही पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में कमेटी के सचिव राजेश साह, विश्वजीत पांडा, शंकर सिंह, समीर सी, कमला गुप्ता, सपन पाल, प्रकाश साह सहित सभी सदस्य उपस्थित थे और सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.