घाटशिला, अक्टूबर 8 -- Ghatsila News: घाटशिला। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर बुधवार की शाम घाटशिला अनुमंडल सभागार में अनुमंडल स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अमिताभ भगत ने की। इसमें विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ-सीओ, थाना प्रभारी समेत एचसीएल, यूसीआईएल, अग्निशमन, विद्युत विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में पूजा के दौरान सुरक्षा, यातायात और पंडालों में अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीओ अमिताभ भगत ने कहा कि थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक कर पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। अब विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावर...