घाटशिला, सितम्बर 30 -- Ghatsila News: डुमरिया। डुमरिया थाना परिसर में मंगलवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर चर्चा की गई। पूजा समितियों के सदस्यों ने बताया कि सप्तमी से दशमी पूजा तक निर्बाध बिजली आपूर्ति,शराब बिक्री पर रोक, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, पूजा पंडाल तक जाने वाली सड़कों का समतलीकरण तथा तेज रफ्तार बाइक पर रोक लगाने की मांग की गई। बीडीओ ने पूजा समितियों को जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने पंडाल निर्माण में सिंथेटिक कपड़े और ज्वलनशील सामग्री का प्रयोग नहीं करने, सड़क से पर्याप्त दूरी रखने, आपातकालीन द्वार बनाने, अग्निशमन के लिए बालू की व्यवस्था रखने तथा तेज आवाज में ...