घाटशिला, जुलाई 4 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा, संवाददाता। बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू, डायरिया और टायफाइड जैसे जल-जनित व मच्छर-जनित रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए बहरागोड़ा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने जन-अपील की है। इसके तहत प्रखंड के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आंगनबाड़ी केंद्रों और सभी निजी व सरकारी विद्यालयों के प्राचार्यों को अपने-अपने परिसरों में भवन की दीवार से 8 फीट की दूरी तक की झाड़ियों की त्वरित सफाई कराने और जल-जमाव रोकने को कहा है। विशेष रूप से आवासीय विद्यालयों के वार्डनों को दिन-रात बच्चों के लिए मच्छरदानी का उपयोग अनिवार्य करने की हिदायत दी गई है, साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि वे कूलर, गमले या टायरों में पानी जमा न होने दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...