Ghatsila News: दिशोम सोहराय कमेटी ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
घाटशिला, नवम्बर 23 -- Ghatsila News: पोटका। दिशोम सोहराय पंचायत कमेटी रसूनचोपा के द्वारा कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सोहराय गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रसूनचोपा व हेंसड़ा पंचायत के मैट्रिक परीक्षा-2026 में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को एवं सोहराय गीत और फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि उत्क्रमित 2 उच्च विद्यालय हेंसड़ा के प्रधानाचार्या लक्ष्मी टुडू ने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सोहराय गीत प्रतियोगिता में कुल 10 दलों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: रसूनचोपा में धूमधाम से मना दिशोम सोहराय पर्व, रोड़ाकोचा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.