घाटशिला, अगस्त 17 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर चार स्थित पूर्णापानी के महेश्वर हेंब्रम ने अपनी दिव्यांग 29 वर्षीय बहन के घर से लापता होने के संबंध में थाना में आवेदन सौंपकर सनहा दर्ज कराया था। इस संबंध में चाकुलिया थाना में कांड संख्या 48 /26 के तहत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज हुई है। आवेदन में कहा गया था कि उनकी बहन पैर से दिव्यांग है। एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए उसे दूसरे की सहारा की जरूरत होती है। विगत 10 अगस्त से वह लापता है। आवेदन में कहा गया है कि इस स्थिति में उनकी बहन को कोई अपने साथ ले गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...