घाटशिला, जुलाई 31 -- Ghatsila News: चाकुलिया। एनजीटी की रोक, उपायुक्त और एसएसपी के कड़े निर्देश के बावजूद चाकुलिया में दिन दहाड़े अवैध बालू का परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र की मुख्य बाज़ार सड़क पर अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर दौड़ रहे हैं। अवैध बालू के कारोबारियों को प्रशासन का बिल्कुल भी डर नहीं है। नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न चौक और चौराहों पर 32 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बावजूद, अवैध बालू का परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के मुताबिक श्यामसुंदरपुर पंचायत क्षेत्र में बरसात के पूर्व ही कई जगहों पर बालू माफियाओं ने भारी मात्रा में अवैध बालू का भंडारण कर रखा है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: दिन दहाड़े हो रहा है अवैध बालू का परिवहन यहीं से ट्रैक्टरों द्वारा अवैध बालू को चाकुलिया लाया जा रहा है। माफिया ऊंच...