Ghatsila News: दिघी आंगनबाड़ी केंद्र की टंकी, नल और पाइप हाथियों ने तोड़े
घाटशिला, जुलाई 2 -- Ghatsila News: चाकुलिया। भोजन और पानी की तलाश में जंगली हाथियों का उत्पात नगर पंचायत क्षेत्र तक पहुंच गया है। मंगलवार रात वार्ड संख्या 12 स्थित दिघी आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचे हाथियों ने पानी की सिंटेक्स टंकी, उसका चबूतरा, नल और पाइप तोड़ डाले। घटना के बाद केंद्र में बच्चों के लिए पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। आंगनबाड़ी सेविका तारामनी सोरेन ने बुधवार सुबह इसकी सूचना सुपरवाइजर लीदी बास्के को दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने नुकसान का जायजा लिया। सेविका ने बताया कि हाथी नालाडीह की ओर से गांव में घुसे और आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंच गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी हाथी चावल की तलाश में केंद्र पर हमला कर चुके हैं।हाथियों ने दिघी गांव में रघु बेसरा के आम बागान में भी पेड़ों की डालियां तोड़कर नुकसान पहुंचाया। वहीं वार्ड संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.