Ghatsila News: दासोडीह में सड़क की बदहाली के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
घाटशिला, अक्टूबर 11 -- Ghatsila News: डुमरिया। डुमरिया प्रखंड के बड़ाकांजीया पंचायत अंतर्गत दासोडीह गांव में सड़क की बदहाली से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के स्कूल भवन से लुकुईकोचा टोला तक जाने वाली करीब 500 मीटर लंबी सड़क वर्षों से जर्जर है। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और गड्ढे भर जाने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।इस संबंध में दासोडीह टोला के ग्राम प्रधान (मांझी बाबा) आन्ता बेसरा और वार्ड सदस्य सिंनगो बेसरा ने बताया कि सड़क की स्थिति पिछले कई दशकों से खराब है। बरसात के मौसम में सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को आवागमन के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.