Ghatsila News: दारिसोल में श्रीराम-बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
घाटशिला, जुलाई 6 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के खेडुआ पंचायत स्थित दारिसोल गांव में एनएच-49 किनारे नवनिर्मित श्रीराम (बजरंगबली) मंदिर में सोमवार से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 158 महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भव्य कलश शोभायात्रा मंदिर से चिंचिड़ा चौक होते हुए साबलमारा देव नदी घाट पहुंची, जहां बनारस से आए आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में पवित्र जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालु मंदिर लौटे। मंदिर परिसर में 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन और महायज्ञ भी शुरू हुआ। आयोजन समिति के अनुसार तीन दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। महोत्सव को सफल बनाने में चंद्रशेखर सिंह, आदित्य प्रधान, अनिमेष प्रामाणिक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.