घाटशिला, अगस्त 23 -- Ghatsila News: गालूडीह। मलेरिया और डेंगू से बचाव को लेकर दलदली पंचायत में रविवार को जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। मुखिया सुजाता हांसदा के नेतृत्व में टाटा स्टील फाउंडेशन और पंचायत की स्वास्थ्य सहिया ने संयुक्त रूप से रैली निकाली। पंचायत भवन से शुरू हुई रैली में महिलाएं और सहिया दीदियां तख्तियां लेकर महतोबांध, सिरका, गोबिंदपुर, ईटामारा समेत कई गांवों में पहुंचीं। ग्रामीणों को घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, गमले, टायर और कूलर का पानी नियमित रूप से साफ करने तथा सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। लोगों से बुखार, ठंड लगने या सिरदर्द होने पर झोलाछाप डॉक्टर के बजाय तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की गई। मुखिया ने कहा कि बरसात में मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। ...