Ghatsila News: दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली 18 किमी ग्रामीण सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानी
घाटशिला, अक्टूबर 8 -- Ghatsila News: डुमरिया। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बांकीशोल पंचायत के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली करीब 18 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़क पिछले एक दशक से जर्जर अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और उभरे हुए पत्थर होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। ग्रामीणों को आए दिन दुर्घटना की आशंका के बीच आवागमन करना पड़ता है।यह ग्रामीण सड़क बांकीशोल, उपर बांकीशोल, डीबुडीह, कुड़ियाकोचा, जंगल ब्लॉक, काड़ाबांधा, चरणडीह, बाड़ेदा, कुण्डालुका समेत दर्जनों गांवों को प्रखंड मुख्यालय एवं अन्य प्रमुख मार्गों से जोड़ती है। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन में काफी कठिनाई होती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.