Ghatsila News: थाना परिसर के शिव मंदिर में तीन दिवसीय पुनः प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ समापन
घाटशिला, जुलाई 21 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में आयोजित पुनः प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का मंगलवार को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। अंतिम दिन यज्ञ, विशेष पूजा-अर्चना, संध्या आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। वैदिक आचार्यों ने मंत्रोच्चार के बीच पूजा एवं यज्ञ संपन्न कराया। समापन समारोह में विधायक समीर महंती ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, उपमुखिया पापु राउत, भवरंजन राय, मुना होता, मिंटू पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.