Ghatsila News: त्रिपक्षीय वार्ता में बनी सहमति, एक्सेल इंडिया के ठेका मजदूर काम पर लौटे
घाटशिला, अगस्त 28 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। राखा स्थित एक्सेल इंडिया कंपनी परिसर में ठेका मजदूरों की 11 मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही हड़ताल आखिरकार गुरुवार को त्रिपक्षीय वार्ता के बाद समाप्त हो गई। कंपनी परिसर में आयोजित वार्ता में प्रशासन, मजदूर पक्ष और कंपनी प्रबंधन के प्रतिनिधि आमने-सामने बैठे और मजदूरों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। वार्ता के बाद प्रबंधन द्वारा मांगों पर सहमति जताए जाने के बाद मजदूरों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही गुरुवार से रात्रि पाली में मजदूरों ने दोबारा काम शुरू कर दिया। त्रिपक्षीय वार्ता में प्रशासन की ओर से मुसाबनी से मजिस्ट्रेट के रूप में सुनील हेरेंज एवं थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा मौजूद रहे। वहीं, मजदूरों की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र सह भाजपा नेता बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.