Ghatsila News: तेंतला में पोल्ट्री चिकन लदा पिक अप वैन पलटा, ड्राइवर घायल
घाटशिला, अगस्त 9 -- Ghatsila News: पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के हाता जमशेदपुर मुख्य पथ पर तेंतला पाल होटल के समीप एक ब्रायलर मुर्गा ले जा रहे पिक अप वैन पलट गया जिससे ड्राइवर संतोष नायक घायल हो गया है। ड्राइवर धालभूगढ़ का रहने वाला है। घटना रविवार 5:00 सुबह घटी। मिली जानकारी अनुसार ड्राईवर संतोष पिक अप वैन पर उड़ीसा से ब्रायलर मुर्गा लेकर टाटा की ओर जा रहा था।तेज गति में पिक अप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ड्राइवर को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगी। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर का प्राथमिक चिकित्सा करा दिया है। इधर पिक अप वैन पलटने से की ब्रायलर मुर्गा भी मर गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.