Ghatsila News: तेंतला में पिकअप वैन पलटा, चालक घायल
घाटशिला, अगस्त 10 -- Ghatsila News: पोटका। हाता-जमशेदपुर मुख्य पथ पर तेंतला पाल होटल के समीप एक मुर्गा ले जा रहे पिकअप वैन पलट गया जिससे चालक संतोष नायक घायल हो गया। चालक धालभूगढ़ का रहने वाला है। घटना रविवार 5 बजे सुबह घटी। मिली जानकारी अनुसार चालक संतोष पिकअप वैन पर ओडिशा से मुर्गा लेकर टाटा की ओर जा रहा था। तेज गति में पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगी। स्थानीय लोगों ने चालक का प्राथमिक चिकित्सा करा दिया है। इधर, पिकअप वैन पलटने से मुर्गा भी मर गए। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: तेंतला में पोल्ट्री चिकन लदा पिक अप वैन पलटा, ड्राइवर घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.