Ghatsila News: तीन साल से खराब पड़ी अर्जुनबेड़ा गांव के सोलर जलमीनार, पेयजल के लिए ग्रामीण परेशान
घाटशिला, सितम्बर 16 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के चिंगड़ा पंचायत अंतर्गत अर्जुनबेड़ा गांव में लगी सोलर जलमीनार करीब तीन वर्षों से खराब पड़ी है। लंबे समय से सोलर जलमीनार खराब रहने के कारण ग्रामीणों की पेयजल समस्या मुख्य समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी सोलर जलमीनार से गांव में पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन पिछले करीब तीन साल से खराब होने के कारण इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। गर्मी के दिनों में पानी की समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को दूर-दराज के जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि खराब पड़ी जल मीनार की जल्द मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि गांव के लोगों को पानी के लिए परेशानी न उठानी पड़े यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.