Ghatsila News: तीन साल से अधूरा पड़ा बहरागोड़ा- गंढानाटा सड़क का मरम्मत कार्य,दर्जनों गांवों के लोग बदहाल सड़क पर यातायात करने पर मजबूर
घाटशिला, जुलाई 25 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा के जिला परिषद बस टर्मिनल से गंढानाटा तक 'मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना' से स्वीकृत मरम्मती कार्य पिछले तीन सालों से अधूरे में लटका हुआ है। उक्त सड़क मरम्मती कार्य नहीं होने के कारण दर्जन भर गांवों की बड़ी आबादी को रोजाना बदहाल यातायात और धूल-मिट्टी तथा बरसात में कीचड़ का दंश झेलने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
सड़क निर्माण की स्थिति उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में 5 करोड़ 55 लाख 75 हजार रुपये की भारी-भरकम लागत से स्वीकृत इस 12 किलोमीटर लंबी सड़क के जीर्णोद्धार का शिलान्यास बड़े तामझाम के साथ किया गया था। इसके बाद लगभग दो साल पहले संवेदक ने सिर्फ गड्ढों में गिट्टी-मिट्टी भरवाकर खानापूरी कर दी लेकिन सड़क निर्माण का कार्य संपूर्ण नहीं किया गया।
स्थानीय ग्रामीणों की दुर्दशा हालांकि उस शुरुआती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.