Ghatsila News: तीन नकाबपोशों ने की फाइनेंस कर्मी से 35 हजार की छिनतई
घाटशिला, जुलाई 26 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कोला रेलवे फाटक के पास से सटे जंगल में जादूगोड़ा के ईचड़ा निवासी भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी सुमित मंडल से बाइक सवार तीन अज्ञात नकाबपोश युवकों ने 35 हजार 520 रुपए की छिनतई कर ली। सुमित मंडल लखीपुरा से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी के रुपए लेकर बाइक से बालीगुमा जा रहा था। यह घटना विगत शुक्रवार दोपहर 11:30 बजे की है। इस संबंध में चाकुलिया थाना में सुमित मंडल के बयान पर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक, सुमित मंडल भारत फाइनेंस के रिकवरी के रुपये लेकर बाइक से जा रहा था। बड़कोला रेल फाटक से सटे जंगल में बिना नंबर की एक बाइक पर सवार तीन युवक पहले से घात लगाकर खड़े थे। सभी ने अपने चेहरे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.