घाटशिला, अक्टूबर 7 -- Ghatsila News: मुसाबनी। ताम्र नगरी सुरक्षा समिति की एक बैठक सत्या तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के कंसंट्रेटर संयंत्र में स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार नहीं देने एवं उनकी अनदेखी करने के मामले को लेकर चर्चा की गईम इसके बाद बैठक में सर्वसम्मति दे निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों को लेकर ताम्र नगरी सुरक्षा समिति बेरोजगार युवकों के समर्थन में एवं उन्हें रोजगार दिलाने की मांग को लेकर 10 अक्टूबर गुरुवार को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के प्लांट गेट पर सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा एवं प्रबंधन को सभी बेरोजगार युवकों को रोजगार देने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से हरिजन बस्ती, बी ब्लॉक, सी ब्लॉक, डी ब्लॉक, एटीएफ़ कॉलोनी...