Ghatsila News: ढेंगाम में बारिश से घर ढहा, खुले छत के नीचे रहने को मजबूर परिवार
घाटशिला, सितम्बर 6 -- Ghatsila News: पोटका। प्रखंड के नारदा पंचायत के ढेंगाम में लगातार हुए बारिश से एक गरीब का घर ढह गया। पीड़ित परिवार का नाम बिदाई सरदार है। बिदाई सरदार ने कहा कि शुक्रवार को बारिश की वजह से अचानक मेरा मिट्टी का घर गिर गया। घर गिरने से पूर्व किसी तरह बचकर निकल सकी। अंदर रखे सामान मिट्टी से दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। रात भर नारदा पंचायत भवन में शरण लेना पड़ा। सूचना पाकर पूर्व मुखिया चंका सरदार शनिवार को पहुंचे एवं घटना की सूचना अंचल अधिकारी को दिया। तत्काल राहत हेतु बिदाई सरदार को तिरपाल दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.