घाटशिला, जुलाई 30 -- Ghatsila News: चाकुलिया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने बुधवार को चाकुलिया प्रखंड के हाथी प्रभावित कालियाम गांव का दौरा किया। इस गांव में हाथी के हमले में अनिल महतो की मृत्यु हो गई थी। डॉ गोस्वामी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। ग्रामीणों के साथ हुई बैठक में ग्रामीणों ने डॉ. गोस्वामी को बताया कि क्षेत्र में आए दिन हाथियों के उत्पात से लोग भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं। रात के समय हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस कर भारी नुकसान पहुंचाता है। यहां के किसान तबाह हो गए हैं। डॉ. गोस्वामी ने उन्हें आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में वे स्वयं तथा भाजपा पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीनता से चाकुलिया क्षेत्र के लोगों को लगातार...