घाटशिला, जुलाई 2 -- Ghatsila News: मुसाबनी। राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर मुसाबनी प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदिम जनजाति कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष लोबिन सबर तथा झामुमो के वरिष्ठ नेता सुनील किस्कू के नेतृत्व में अस्पताल के चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने डॉक्टरों के समर्पण, सेवा भावना और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उन्हें डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक हर परिस्थिति में लोगों के जीवन की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते हैं, इसलिए उनका सम्मान पूरे समाज का दायित्व है। यह भी पढ़ें- Godda News: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर लायंस क्लब ऑफ गोड्डा ने चिकित्सकों को किया सम्मानित ...