Ghatsila News: डुमरिया सीएचसी में 21 को लगेगा रक्तदान शिविर
घाटशिला, नवम्बर 19 -- Ghatsila News: डुमरिया। डुमरिया प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में आगामी 21 नवंबर (शनिवार) को पूर्वी सिंहभूम जिला स्तरीय समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पारांव मांझी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गठित की गई है। टीम के सदस्य क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर ग्रामीणों को रक्तदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। साथ ही अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.