Ghatsila News: डुमरिया सीएचसी में 14 वर्षीय किशोर की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
घाटशिला, अक्टूबर 22 -- Ghatsila News: डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को इलाज के दौरान 14 वर्षीय किशोर शेखर मार्डी की मौत हो गई। वह पलाशबनी पंचायत के बाकड़ाकोचा गांव का रहने वाला था। किशोर की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को शेखर मार्डी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे डुमरिया सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। सीएचसी में उपस्थित चिकित्सक डॉ. विश्वनाथ मारांडी के अनुसार, किशोर की हालत काफी गंभीर थी। वह दिमागी मलेरिया (सेरेब्रल मलेरिया) और एनीमिया से पीड़ित था। चिकित्सक ने बताया कि सीएचसी में भर्ती करने के बाद किशोर को स्लाइन चढ़ाने के साथ इंजेक्शन और आवश्यक उपचार दिया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.