घाटशिला, अगस्त 4 -- Ghatsila News: डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया प्रखंड की कांटोशोल पंचायत के बरडीह गांव में करोड़ों की लागत से दो मंजिला मॉडल स्कूल का निर्माण कार्य 10 साल से अधूरा है, वहीं इसके समीप स्कूल के छात्रावास का निर्माण अब 2.68 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। मालूम हो कि डुमरिया प्रखंड में मॉडल स्कूल अपना नहीं होने के कारण अष्टकोशी प्लस टू उच्च विद्यालय के जर्जर भवन में छात्रों की पढ़ाई करवायी जा रही है। जानकारी के अनुसार, दस वर्ष पूर्व सांसद विद्युत वरण माहतो एवं तत्कालीन विधायक मेनका सरदार ने इस मॉडल स्कूल का शिलान्याल बड़े तामझाम के साथ किया था। क्षेत्र में दो मंजिला स्कूल भवन बनने को लेकर लोगों के बीच में काफी उत्साह था। निर्माण कार्य काफी तेजी होने से लोगों के बीच बेहतर शिक्षा उनके बच्चों की मिलने की उम्मीद जगने लगी थी। लेक...