Ghatsila News: डुमरिया में किशोर की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लगा शिविर, चार मलेरिया पॉजिटिव मिले
घाटशिला, अक्टूबर 23 -- Ghatsila News: डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज के दौरान बाकड़ाकोचा गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर शेखर मार्डी की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। गुरुवार को जिला मलेरिया पदाधिकारी मोईज अंसारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम बाकड़ाकोचा गांव पहुंची। टीम ने गांव के विभिन्न टोलों में ग्रामीणों की मलेरिया जांच की और बीमारी से बचाव के लिए आवश्यक सुझाव दिए। जानकारी के अनुसार, बाकड़ाकोचा गांव निवासी शेखर मार्डी की तबीयत बिगड़ने पर उसे डुमरिया सीएचसी में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद क्षेत्र में मलेरिया को लेकर चिंता बढ़ गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर जांच अभियान चलाया। जिला मलेरिया पदाधिकारी मोईज अंसारी, डॉ. अरशाद, डुमरिया सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.