घाटशिला, सितम्बर 1 -- Ghatsila News: डुमरिया, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत डुमरिया प्रखंड के भालुकपातड़ा मौजा में 11 करोड़ से निर्मित नये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का उद्घाटन मंगलवार को होगा। इसकी जानकारी सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निरीक्षण करने आये विधायक संजीव सरदार ने दी। विधायक ने कहा कि समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी, सांसद विद्युत वरण महतो होंगे। झारखंड सरकार द्वारा पहली बार डुमरिया जैसे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवा सुदृढ करने को लेकर 11 करोड़ की लागत से भव्य भवन को निर्मित किया गया। इस भवन में मरीजों की सेवा प्रारंभ होने से क्षेत्र में काफी उम्मीदें जगी हैं। अब इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए घाटशिला और जमशेदपुर जाने की जरूरत नहीं ...