Ghatsila News: डीलर ने अंगूठा लगवाकर 45 कार्डधारियों को दो माह का नहीं दिया राशन, हंगामा
घाटशिला, सितम्बर 2 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड के अमाईनगर गांव के ग्रामीण मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान गांव के राशन डीलर कल्याण विकास महिला समिति पर पिछले दो माह से राशन वितरण में गड़बड़ी करने और अंगूठा लगवाकर भी राशन नहीं देने का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। राशन कार्डधारियों ने एमओ की अनुपस्थिति में प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू के समक्ष अपनी समस्या रखी। कार्डधारियों ने बताया कि अमाईनगर में कल्याण विकास महिला समिति की कृष्णा देवी के द्वारा 266 कार्डधारियों के बीच राशन का वितरण किया जाता है। लेकिन राशन देने से काफी दिन पहले ही अंगूठा पॉश मशीन में लगा दिया जाता है। डीलर द्वारा बताया जाता है कि अगर अंगूठा नहीं लगाओगे तो राशन नहीं मिलेगा। कार्डधारी डर से अंगूठा लगा देते हैं।कार्डधारियों ने बताया कि पिछले 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.