Ghatsila News: ठोस अपशिष्ट प्लांट में जंगली हाथी का उत्पात
घाटशिला, सितम्बर 5 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया स्थित हवाई पट्टी क्षेत्र में स्थापित ठोस अपशिष्ट प्लांट में विगत रात्रि एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया और भारी नुकसान पहुंचाया। रात के अंधेरे में हाथी प्लांट का मुख्य गेट तोड़कर भीतर दाखिल हुआ। इसके बाद उसने वेट ब्रिज सिक्योरिटी रूम और गार्ड रूम के गेट और खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद हाथी ने सिक्योरिटी रूम के बाहर स्थापित डीजी जेनरेटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और रात भर प्लांट परिसर में ही घूमता रहा। प्लांट के कर्मचारियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से एक जंगली हाथी लगातार इस क्षेत्र में आ रहा है। इससे पहले भी हाथी ने गार्ड रूम के मुख्य गेट को निशाना बनाकर तोड़ दिया था। हाथी के डर के कारण प्लांट का सुरक्षा गार्ड गुरुवार को ड्यूटी पर ही नहीं आया। लगातार हो रहे हाथियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.