Ghatsila News: ट्रांसफॉर्मर खराब होने से दो दिन से अंधेरे में सानघाटीवासी
घाटशिला, सितम्बर 27 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत के सानघाटी गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव के ग्रामीण दो दिनों से अंधेरे में हैं। गांव के करीब 25 परिवार इससे प्रभावित हैं। ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग को सूचना दी गई है। परंतु अभी तक कोई करवाई नही की गई है। गांव के प्रदीप महतो, रुद्र देव महतो, हिमाद्रि शेखर महतो, सोनू महतो, संजय महतो, राकेश महतो समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बिजली नहीं रहने के कारण परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। बिजली विभाग शीघ्र ही ट्रांसफार्मर लगाए। क्योंकि यह गांव हाथी प्रभावित है। गांव में अक्सर हाथी प्रवेश करते हैं और उपद्रव मचाते हैं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: ट्रांसफार्मर खराब होने से दो दिन से अंधेरे में हैं सानघाटीवासी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.