Ghatsila News: टेंपो में 12 बच्चों को बैठाकर ले जाते चालक को बीडीओ की लगी फटकार
घाटशिला, अक्टूबर 2 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला थाना क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को बीडीओ ने प्रखंड मुख्यालय के सामने वाहनों की जांच की। इस दौरान स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रहे एक ओवरलोड टेंपो को रोककर जांच की गई। टेंपो में निर्धारित क्षमता से काफी अधिक बच्चे बैठे पाए गए। जिस टेंपो में छह से सात बच्चों को ले जाने की क्षमता है, उसमें 10 से 12 बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था।
वाहनों की जांच बीडीओ ने कई टेंपो चालकों को रोककर जांच की और क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि दोबारा ओवरलोडिंग करते पकड़े जाने पर किसी भी हाल में वाहन को नहीं छोड़ा जाएगा। इसके अलावा ट्रिपल लोडिंग कर जा रहे स्कूल व कॉलेज के कई वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.