घाटशिला, सितम्बर 7 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-18 की सर्विस रोड पर राउताड़ा के निंश्चितपुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय सुशील कुमार पातर को गलत दिशा से जा रही मालवाहक टेंपो ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। सुशील पातर साइकिल से अपनी दैनिक मजदूरी के लिए धालभूमगढ़ बाजार आ रहे थे। लोगों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉ. इंदू रेखा डुंगडुंग ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उच्च कोटि की चिकित्सा के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्र अग्रसारित कर दिया। सुशील पातर के सर में चोट आई है एवं उसके दाहिना हाथ फैक्चर हो गया है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: टेंपो की टक्कर से साइकिल सवार घायल यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बोचहां में बाइक की ठोकर से अधेड़ गंभीर, मेडिकल रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...