Ghatsila News: टेंपो की टक्कर से साइकिल सवार घायल
घाटशिला, सितम्बर 7 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-18 की सर्विस रोड पर राउताड़ा के निंश्चितपुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय सुशील कुमार पातर को गलत दिशा से जा रही मालवाहक टेंपो ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। सुशील पातर साइकिल से दैनिक मजदूरी के लिए धालभूमगढ़ बाजार आ रहे थे। लोगों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉ. इंदू रेखा डुंगडुंग ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उच्च कोटि की चिकित्सा के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्र अग्रसारित कर दिया। सुशील पातर के सिर में चोट आई है एवं उसके दाहिना हाथ फैक्चर हो गया है। यह भी पढ़ें- Godda News: बाइक टोटो की टक्कर में एक घायल रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.