Ghatsila News: टीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस व मेजर ध्यानचंद जयंती
घाटशिला, अगस्त 29 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा।बहरागोड़ा में स्थित टीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रातः कालीन सभा में राष्ट्रीय खेल दिवस और महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मुकेश कुमार और सभी शिक्षकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत में कक्षा नवम की छात्रा ट्विंकल घोष ने एक प्रेरणादायक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने खेल के महत्व और मेजर ध्यानचंद के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात, स्कूल के खेल शिक्षक उदय रजक ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया जिसमें उन्होंने मेज़र ध्यानचंद के जीवन संघर्षों के बारे में बताया तथा खेल भावना और अनुशासन का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- मेजर ध्यानचंद के जन्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.