घाटशिला, सितम्बर 4 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा स्थित टिनी टोज पब्लिक स्कूल (यूनिट-1 मोहनपुर एवं यूनिट-2 ईचड़ाशोल) के प्रांगण में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल और बाल गोपाल के जयकारों से गुंजयमान रहा। समारोह में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और कान्हा के आकर्षक वेशभूषा में सज-धजकर पहुंचे थे। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से विद्यालय का वातावरण कुछ समय के लिए मानो वृंदावन धाम में बदल गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, कृष्ण बाल लीला और राधा-कृष्ण के मधुर प्रसंगों पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। यह भी पढ़ें- Meerut News: धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व...