घाटशिला, अक्टूबर 22 -- Ghatsila News: मंगलवार को टाटानगर से चलकर डाउन टाटा-खड़गपुर यात्री मेमू ट्रेन के धालभूमगढ़ में इंजन फेल हो जाने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई लोग जो इस क्षेत्र से स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए तथा व्यवसाय के लिए पश्चिम बंगाल के विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्र पर आश्रित है, उनको मंगलवार की गतिविधियां बाधित हो गई। कुछ लोग पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम आदि अन्य शहरों से दैनिक उपयोग की वस्तु तथा सब्जियां लाकर क्षेत्र में अपना व्यवसाय कर परिवार पालते हैं, वैसे लोग समय पर बाजार में नहीं पहुंचने के कारण खरीदारी नहीं कर पाए और उस दिनों की उनकी आजीविका बाधित हो गई। डाउन ट्रेन घाटशिला पहुंचने पर भी इंजन में खराबी की शिकायत ड्राइवर ने की थी। मगर पुनः इंजन चालू हो गई और ड्राइवर गाड़ी को लेकर आगे बढ़ा। मगर चिरूगुड़ा आते-आते इंजन मे...