Ghatsila News: टाटा से घाटशिला जा रही टेलर टोल डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं
घाटशिला, जुलाई 4 -- Ghatsila News: गालूडीह। टाटा से घाटशिला की ओर जा रही एक टेलर शनिवार देर सुबह एनएच-18 पर टोल डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा गालूडीह थाना क्षेत्र में हुआ। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गए।टेलर टाटा की ओर से घाटशिला जा रही थी। सुबह अनियंत्रित के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन टोल के डिवाइडर से जा टकराया।टक्कर से टेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। डिवाइडर के क्षतिग्रस्त और वाहन फंसने से 2 लेन बंद हो गया। हादसे में चालक को कोई चोट नहीं आई हैं। इधर सूचना मिलते ही गालूडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त टेलर को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। चालक घटना के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.