Ghatsila News: झारखंड आंदोलन के सेनानी के रूप में श्रीकांत सरदार सम्मानित
घाटशिला, अगस्त 22 -- Ghatsila News: पोटका। झारखंड सरकार द्वारा पोड़ाडीहा पंचायत के चांपी गांव निवासी श्रीकांत सरदार को झारखंड आंदोलन के सेनानी के रूप में चिह्नित कर सम्मानित किया गया है। उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा जारी झारखंड आंदोलन के सेनानी प्रशस्ति पत्र पोड़ाडीहा पंचायत भवन में पंचायत सचिव अख्तर हुसैन द्वारा श्रीकांत सरदार को सौंपा गया। प्रशस्ति पत्र पाकर श्रीकांत सरदार ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा झारखंड आंदोलनकारी को चिन्हित कर सम्मानित किया जाना एक अच्छी पहल है। इस अवसर पर उप मुखिया भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.