Ghatsila News: झारखंड आंदोलनकारी संतोष पातर से मिलने पहुंचे झामुमो नेता
घाटशिला, सितम्बर 28 -- Ghatsila News: घाटशिला। झारखंड आंदोलनकारी संतोष पातर उर्फ संतोष साहू पिछले कई दिनों से बीमार हैं। उनका घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। खबर मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव रतन महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल इलाजरत झारखंड आंदोलनकारी को देखने पहुंचे। अनुमंडल अस्पताल में झारखंड आंदोलनकारी नेता जगदीश भकत ने कहा संतोष बाबू झारखंड अलग राज्य निर्माण के आंदोलन के दौरान डेढ़ वर्षो तक जेल में बंद रहे थे। वे मूल रूप से धालभूमगढ़ प्रखंड के जुनबनी गांव के हैं। अनुमंडल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर टुडू से समुचित इलाज करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में जिला सहसचिव मोहम्मद जलील अंकुर, काउड़ी सरदार, राजा सिंह, निमाई कालिंदी, सरदार सुरजीत सिंह उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.