घाटशिला, जुलाई 19 -- Ghatsila News: मुसाबनी। मुसाबनी प्रखंड के दक्षिण बादिया पंचायत अंतर्गत टेटा बादिया ग्राम निवासी झारखंड आंदोलनकारी दसमथ टुडू जो पिछले काफी दिनों से चलने-फिरने में असमर्थ हैं, इसकी जानकारी झामुमो मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को दिया। इसकी सूचना मिलते ही कुणाल षाड़ंगी ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सौजन्य से दसमथ टुडू को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करना हम सभी का दायित्व है। व्हीलचेयर मिलने से दसमथ टुडू को दैनिक जीवन के कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी। मौके पर झामुमो के हीरा सिंह, पूर्णेंदु आचार्य, विक्रम साव सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...