घाटशिला, अगस्त 22 -- Ghatsila News: घाटशिला। झारखंड राज्य निमार्ण आंदोलनकारी सेनानी की बैठक शुक्रवार को घाटशिला के एक होटल मे सूर्य सिंह बेसरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी को हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड द्वारा संचालित माइंसों ने रोजगार दिलाने की मांग को ले शुक्रवार को घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ की अध्यक्षता में कंपनी प्रबंधन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित किया गया। इस संबंध में सूर्य सिंह बेसरा ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा कंपनी में 5 प्रतिशत नौकरी झारखंड आंदोलनकारी को देने हेतु विशेष प्रावधान किया है। इसको लेकर एक गजट भी जारी किया गया है। लेकिन कंपनी प्रबंधन द्वारा अभी तक एक भी आंदोलनकारी को नौकरी नहीं दी गई है। जिसको लेकर वार्ता की गई और वार्ता में कंपनी प्रबंधन की ओर से स...