Ghatsila News: जोड़सा पंचायत के गुडरूबासा गांव में 10 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप
घाटशिला, सितम्बर 4 -- Ghatsila News: गालूडीह। जोड़सा पंचायत अंतर्गत गुडरूबासा गांव में पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। करीब 10 दिन पहले वज्रपात के कारण गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग और मिस्त्री को इसकी सूचना दी, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली मिस्त्री हर बार शिकायत दर्ज होने और अगले दिन बिजली बहाल होने की बात कहकर उन्हें टाल रहे हैं। बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मोबाइल चार्ज करने के साथ-साथ मोटर नहीं चलने से पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। यह भी पढ़ें- Dumka News: तीन महीने से बिजली गुल, अंधेरे में जीने को मजबूर 65 आदिम जनजाति परिवार शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है और बरसात के मौसम में सांप-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.