Ghatsila News: जेसीइआरटी के उपनिदेशक ने डायट का लिया जायजा
घाटशिला, अक्टूबर 7 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया के जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान का मंगलवार को जेसीइआरटी के उपनिदेशक सुनील कुमार एवं संकाय सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने जायजा लिया। डायट के प्रभारी प्राचार्य राम नाथ सिंह के द्वारा शॉल ओढ़ा कर एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। उन्होंने डायट में चल रहे तीन दिवसीय सीसीपीडी प्रशिक्षण का अनुश्रवण किया। प्रशिक्षण कक्ष, हॉस्टल, शिक्षकों के रहने की आवासीय व्यवस्था एवं अन्य सभी बिंदुओं का अवलोकन किया गया।मास्टर ट्रेनर के साथ बैठक कर आवश्यक सुझाव एवं हौंसला बढ़ाया। शिक्षकों से प्रशिक्षण से संबंधित सूक्ष्म जानकारी लिया तथा प्रशिक्षण का उपयोग विद्यालय स्तर पर करने का निर्देश दिया। इस कार्य में डायट की संकाय सदस्य डॉ रजनी रंजन, जूथिका भकत, अंकित महतो अन्य सभी का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.