घाटशिला, अक्टूबर 17 -- Ghatsila News: कुमार कुशाग्र को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किए जाने पर जेकेएस कॉलेज मानगो के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार एवं सभी शिक्षकों ने हर्ष एवं प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि यह संपूर्ण महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व और गौरव का क्षण है।उल्लेखनीय है कि कुमार कुशाग्र जेकेएस कॉलेज के बीए सत्र 2021-2024 के छात्र रहे हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित है। उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।महाविद्यालय परिवार ने कुमार कुशाग्र एवं उनके पिता को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दीं। साथ ही कुमार कुशाग्र के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर सफलता और भारतीय क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।प्राचार्य ने कहा कि कु...