घाटशिला, नवम्बर 10 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। पोटका थाना क्षेत्र के जुड़ी गांव में घर का ताला तोड़ कर अलमीरा से जेवर, नकदी  सहित कुल 2.50 लाख रुपए की चोरी अज्ञात व्यक्ति ने कर ली। घटना दीपावली की रात रविवार की है। घटना के भुक्तभोगी विकास गोप ने कहा कि मैं और पत्नी ससुराल मानगो जमशेदपुर गए थे। घर में मां थी। मां स्थानीय मंदिर में काली पूजा करने चली गई। सुबह लगभग 3 बजे पूजा कर घर लौटी तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला तथा अलमीरा का लॉक टूटा हुआ है। अलमीरा के लाकर में रखें नकद 45 हजार तथा सोने-चांदी के जेवर जैसे सोना के हार दो पीस, अंगूठी दो पीस, चांदी के 3 पायल, 4 अंगूठी व बिछिया 2 पीस गायब पाया। एक मिट्टी का गुल्लक भी तोड़कर पैसे ले लिए एवं गुल्लक को झाड़ियों में फेंक दिया। घटना में नकद और जेवर सहित कुल 2.50 लाख रुपए की चोरी अज्ञात ...