घाटशिला, नवम्बर 19 -- Ghatsila News: मुसाबनी। जीसीजेडी हाई स्कूल में गुरुवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डिजिटल बोर्ड पर इंदिरा गांधी का चित्र प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने उनके व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, देश के विकास में योगदान तथा राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए उनके संघर्ष, दृढ़ इच्छाशक्ति और देशसेवा के बारे में बताया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मुरारी प्रसाद सिंह, इंटर कॉलेज के प्राचार्य शिवपूजन सिंह चौहान, शिक्षक सोमेश्वर ...