घाटशिला, जुलाई 31 -- Ghatsila News: पूर्वी सिंहभूम के नए डीटीओ महेश्वरी प्रसाद यादव योगदान देने के लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंच गए। वे दिलीप कुमार का स्थान लेंगे, जिनका तबादला चतरा में इसी पद पर हुआ है। दूसरी ओर, महेश्वरी प्रसाद यादव भी चतरा से ही पूर्वी सिंहभूम पहुंचे हैं। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम के जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य सामद को सरायकेला का नया डीटीओ बनाया गया है।दिलीप कुमार का कार्यकाल दो माह से थोड़ा ही अधिक रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...