घाटशिला, अक्टूबर 30 -- Ghatsila News: प्रखंड की जामदा पंचायत के इसी गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह शुक्रवार से प्रारंभ होगी। शुभारंभ से पूर्व गुरुवार को आयोजन समिति ने भव्य कलशयात्रा निकाली। कलश यात्रा स्थानीय जलाशय से गांव तक पहुंची एवं कथास्थल पर स्थापित किया गया। कलशयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं विशेषकर महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के तहत कल शुक्रवार अपराह्न से श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ होगा। कथा व्यास के रूप में बरसाना, वृंदावन से लोकप्रिय आचार्य श्री श्री आलोक कृष्ण शास्त्री जी पधारे हैं। आचार्य आलोक कृष्ण जी अपने मधुर वाणी से प्रतिदिन संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: कलश शोभायात्रा के ...